17 June 2020 12:07 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पीबीएम में पार्किंग ठेकेदार की बेरहमी का मामला सामने आया है। पार्किंग ठेकेदार की इस बेरहमी के खिलाफ पार्किंग संचालक ने शिकायत की है। शाहरुख खान ने बताया कि इस समय कोरोना महामारी ने सबकी आर्थिक स्थिति कमजोर कर दी है, वहीं दूसरी ओर पीबीएम में आने वाले वाहनों की संख्या घटी है। इस वजह से आवश्यक आमदनी भी नहीं हो पाती। लेकिन पार्किंग ठेकेदार आज भी पहले जितना ही किराया संचालकों से वसूल रहा है, जो कि दो हज़ार से सत्ताइस सौ रूपए है। मामले में पीबीएम अधीक्षक को शिकायत की गई है। अब देखना है कि ठेकेदार की इस बेरहम किराया वसूली से छुटकारा दिलवाने में अधीक्षक क्या करते हैं।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 10:27 PM
15 February 2021 10:39 PM