07 July 2022 11:58 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। स्मार्ट सिटी बीकानेर की सड़कें इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई। यह पहली स्मार्ट सिटी है जिसकी हर सड़क टूटी फूटी और गड्ढेदार है।
टूटी फूटी सड़कों वाली स्मार्ट सिटी बीकानेर में एक सड़क ऐसी भी है जहां तीन वार्ड लगते हैं मगर हालात इतने अधिक खराब है कि यहां से गुजरना आपके लिए जानलेवा भी हो सकता है। हम बात कर रहे हैं मुक्ताप्रसाद चौराहे वाली रोड़ की। इस चौराहे से चौधरी धर्म कांटे की ओर जाने वाली रोड़ पर तीन वार्डों की सीमा लगती है। दो पार्षदों के तो मकान भी इस टूटी फूटी रोड़ से पास में ही बताए जा रहे हैं। इसके बावजूद आमजन को दर्द भोगना पड़ रहा है। इस रोड़ पर एक स्कूल भी है। ऐसे में बच्चों के सिर पर भी खतरा मंडरा रहा है। आज हुई पांच दस मिनट की रिमझिम बारिश से ही यह सड़क जलमग्न हो गई। मूसलाधार बारिश के बाद तो सड़क की दुर्दशा जानने वाले लोग अपना रास्ता ही बदल लेते हैं। वहीं सड़क के हालातों से अनजान राहगीर खतरा मोल ले लेते हैं।
सवाल यह है कि तीन तीन वार्डों से लगी यह रोड़ आखिर ठीक क्यों नहीं करवाई जा रही है? यह पार्षदों की उदासीनता का ही परिणाम हो सकता है। हमने हल्की के बारिश के बाद बने गंभीर हालातों का एक वीडियो बनाया। वीडियो देखकर ही आप बीकानेर के नेताओं के उदासीन रवैये से वाकिफ हो जाएंगे। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
28 October 2025 05:27 PM