16 May 2020 03:01 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर संभाग के चार कोरोना मरीजों का इलाज बीकानेर में चल रहा है। वहीं संभागभर में कुल 23 कोरोना पॉजिटिव इलाज ले रहे हैं। बीकानेर में अभी दो मरीज़ एक्टिव हैं जिनका सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं चुरू में 18 केस एक्टिव हैं जिनमें से छापर के दो मरीजों को दो दिन पहले बीकानेर रैफर किया गया था। अन्य का इलाज चुरू में ही चल रहा है। वहीं हनुमानगढ़ में अभी तीन एक्टिव केस हैं, जिनका इलाज हनुमानगढ़ में ही चल रहा है। बता दें कि बीकानेर के 41, चुरू के 33 व हनुमानगढ़ के 14 मिलाकर संभाग में अब तक कुल 88 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। वहीं इनमें से तीन की मृत्यु अब तक हुई है। बता दें कि बीकानेर के दो मौतों में से एक महिला की मौत के बाद ही कोरोना की पुष्टि हुई, वहीं दूसरी को कोरोना जरूर था मगर उसकी किडनी खराब थी तथा वह गंभीर अवस्था में ही अस्पताल में भर्ती हुई थी। उल्लेखनीय है कि श्रीगंगानगर में अब तक एक भी कोरोना का केस नहीं आया है।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
25 February 2023 11:28 PM