06 January 2021 08:25 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जैसे जैसे सर्दी बढ़ रही है जरूरतमंदों की मदद करने को आतुर नेकी के हाथ सर्दी से एक आगे कदम मिल रहे हैं। महिलाएं भी इस काम में कहीं पीछे नहीं हैं।बुधवार को गंगाशहर तेरापंथ महिला मंडल ने अपने अभियान 'आओ चलें गांव की ओर' के अंतर्गत जरुरतमंदों को जूते व कम्बल प्रदान किए। मंडल अध्यक्ष ममता रांका ने बताया कि ठंड से बचाव के प्रयास के उद्देश्य से करीब 25 महिलाओं व बालिकाओं को कम्बल व जूते प्रदान किए गए हैं। मंत्री कविता चौपड़ा ने बताया कि रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट ने उक्त सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया है। वितरण कार्यक्रम के दौरान संतोष बोथरा, मीनाक्षी आंचलिया, प्रेम बोथरा, सुनीता दोसी, अंजू बोथरा आदि उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES
10 November 2020 11:41 PM