18 April 2021 03:54 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना ने वीकेंड कर्फ्यू के दौरान अब तक कुल चार जान ले ली है। शनिवार को तीन कोरोना पॉजिटिव की मौत हुई। रविवार को एक कोरोना पॉजिटिव की मौत हुई।
जानकारी के अनुसार रविवार को मोहल्ला पंजाबगिरान निवासी 52 वर्षीय मोहम्मद असलम की मौत हो गई। वह गाल के कैंसर का मरीज था। 13 अप्रेल को वह कैंसर अस्पताल के वार्ड में भर्ती हुआ था। जिसके बाद उसे सांस की तकलीफ होने लगी। प्राथमिक जांच में निमोनिया व फेफड़े डैमेज होने की बात सामने आई। जिस पर 15 अप्रेल को कोरोना सैंपल लिया गया। 16 को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसे एमसीएच में शिफ्ट किया गया, जहां आज उसने दम तोड़ दिया।
बता दें कि शनिवार और रविवार को पीबीएम के कई वार्डों में भर्ती मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। रविवार को आई पहली रिपोर्ट में वार्ड एच व एफ में 4-4, डी में 7, वाई व के में 2-2 पॉजिटिव आए हैं। सूत्रों की मानें तो पीबीएम के अधिकतर वार्डों में कोई ना कोई पॉजिटिव आ चुका है। ऐसे में अब और अधिक सावधानी रखने की जरूरत है।
बता दें कि आज आई पहली रिपोर्ट में करीब 380 संदिग्धों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
12 September 2022 02:11 PM