09 October 2023 05:08 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान के लिए विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में कुल 41 नाम आए हैं। ख़ास बात यह है कि पहली सूची में ही सात नाम केंद्र से इंपोर्ट किए गए हैं। इंपोर्ट इसलिए कि ये सात उम्मीदवार सांसद हैं। सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को झोटवाड़ा, सांसद दीया कुमारी को विद्याधर नगर, सांसद बाबा बालकनाथ को तिजारा, सांसद डॉ किरोड़ीलाल मीणा को सवाई माधोपुर, सांसद भागीरथ चौधरी को किशनगढ़, सांसद देवजी पटेल को सांचौर व सांसद नरेन्द्र कुमार को मंडावा से टिकट दिया गया है। इसके अतिरिक्त बीकानेर की श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा से ताराचंद सारस्वत को टिकट मिला है। श्रीगंगानगर से जयदीप बिहाणी को टिकट दिया गया है।
देखा जाए तो भाजपा की पहली सूची चौंकाने वाली है। ख़ासतौर पर सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की विधानसभा चुनाव में एंट्री बीजेपी के सीएम फेस को लेकर बड़ा ईशारा करती है। हालांकि भाजपा कमल के फूल को चेहरा बनाकर ही चुनाव लड़ने वाली है। बहरहाल, राजपूत चेहरा होने के साथ साथ नरेंद्र मोदी से नजदीकियां राज्यवर्धन को सीएम की कुर्सी दिला सकती है। हालांकि वसुंधरा राजे के बिना राजस्थान में भाजपा की वापसी संदेहास्पद लगती है। देखें सूचियां



RELATED ARTICLES
26 October 2026 10:27 PM
09 May 2020 08:59 PM