23 August 2021 07:37 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सड़क पर अचानक गाय आने अनियंत्रित हुई कार खाई में गिर गई। दुर्घटना में दो युवक गंभीर घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद पीबीएम रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान आरबी 82 रायसिंहनगर निवासी राकेश पुत्र देवीलाल व सावंतसर हनुमानगढ़ निवासी जयपाल पुत्र सोनाचंद के रूप में हुई।
घटना लूणकरणसर की सोना होटल के पास की है। आज दोपहर करीब एक बजे बीकानेर की तरफ आ रही कार के आगे अचानक गाय आई। ड्राईवर ने गाय को बचाने के लिए ब्रेक लगाए, जिसमें कार पलटे खाकर सड़क किनारे खाई में झाड़ियों पर गिर गई। काफी मशक्कत के बाद घायल ड्राईवर जयपाल ने कार का शीशा तोड़ा। बाहर निकल मुश्किल से सड़क तक आया और लोगों को आवाज दी। राकेश को कार से बाहर निकाला गया। तभी सूचना पाकर टाइगर फोर्स के राज कायल साथियों सहित पहुंचे। उन्होंने दोनों घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया। वहां से 108 में पीबीएम भिजवाया।
उल्लेखनीय है कि लूणकरणसर क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं के घायलों की सेवा में टाइगर फोर्स बेहतरीन कार्य कर रही है। टाइगर फोर्स के युवा 24 घंटे मदद के लिए तैयार रहते हैं।


RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
06 March 2020 06:27 PM