27 March 2022 08:10 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीछवाल स्थित वूलन मिल में हुए एक हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई। घटना अमित सुराणा की कृतिन वूलन मिल की बताई जा रही है।
बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा के अनुसार मृतकों की पहचान कालूराम, चोरूलाल, लालचंद व किशन के रूप में हुई। इनमें तीन बीकानेर के रहने वाले हैं तथा एक बिहार निवासी हैं।
शर्मा के अनुसार हादसा करीब तीन बजे हुआ। एक मजदूर मिल के सेफ्टी टैंक की सफाई के लिए उतरा था। गैस रिसाव की वजह से वह अंदर ही बेहोश हो गया। इस तरह एक के बाद एक तीन मजदूर और अंदर गए। सभी की मौत हो गई।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 10:27 PM
19 March 2021 08:50 PM