23 November 2020 02:30 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। चौखूंटी क्षेत्र में पशु उठाने वाली गाड़ी ने महिला को कुचल दिया। दुर्घटना में मौके पर ही महिला की मौत हो गई। सदर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान करमीसर निवासी 48 वर्षीय हकीमन बानो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह फड़ बाजार सामान लेने आई थी। इसी दौरान पशु उठाने वाली गाड़ी ने कुचल दिया। महिला ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि पशु उठाने वाली गाड़ी नगर निगम की थी या प्राइवेट इसकी पुष्टि नहीं हुई है। ख़बर लिखने तक मुकदमा दर्ज हो रहा था। मुकदमा दर्ज़ होने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM