14 February 2021 08:32 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रानी बाज़ार स्थित वीके नन्दू ट्रैवल्स की दादागिरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दादागिरी की इंतेहा ये थी कि वीके नन्दू के कुछ लोगों ने गंगाशहर निवासी पर जानलेवा हमला कर दिया। मामला आज सुबह का है। दिल्ली से बीकानेर आई बस में सवार गंगाशहर नोखा रोड़ निवासी नरसीराम विश्नोई पुत्र हेतराम सवार था। परिवादी के अनुसार नरसी व ट्रैवल्स वालों में मामूली बात को लेकर बहस हुई। लेकिन वीके नन्दू के बस कंडक्टर, ड्राईवर, गजेंद्र नैण, विक्रम, विनोद व तीन अन्य व्यक्तियों ने मिलकर नरसी के सर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। उसके साथ मारपीट की गई तथा सोने का चेन व पांच हजार रूपए भी छीन लिए। नरसी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
कोटगेट थाने के कार्यवाहक एसएचओ उनि संजय सिंह ने बताया कि नरसी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 382, 341, 323 व 143 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच उनि संजय सिंह कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
25 February 2023 11:28 PM