05 April 2020 11:33 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में नये पांचों कोरोना पॉजिटिव उसी महिला के परिवार के हैं, जिसकी दो दिन पहले कोरोना से मृत्यु हो गई थी। इनमें से दोनों युवक लुहारों की बस्ती की साठ वर्षीय मृतका के बेटे हैं। वहीं तीनों महिलाएं मृतका की बहुएं हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र की इस बस्ती की महिला में मौत के बाद कोरोना की पुष्टि हुई। गनीमत रही कि पुष्टि होते ही सीएमएचओ डॉ बीएल ने बेहतरीन फैसला लेते हुए इसके परिवार के पच्चीस लोगों को कब्जे में लेकर आइसोलेशन सेंटर में एडमिट कर लिया। इस बीच एक बड़ा डर भी खत्म हो गया है। तब्लीगी जमात गये राणीसर बास के लोगों में से कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद बड़ा डर विभाग में था, क्योंकि उनके कई दिनों तक विभिन्न स्थानों पर घूमने की जानकारी मिली थी। ऐसे में राणीसर बास के अन्य लोगों का पॉजिटिव न आना, राहत की ख़बर है। बता दें लुहारों की बस्ती की महिला इंदौर से आई थी, आते वक्त भीलवाड़ा रुकी, फिर बीकानेर पहुंची। विभागीय सूत्रों के मुताबिक मृतका व उसके परिवार की बीकानेर में कोई ख़ास ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। हालांकि धोबी तलाई में रिश्तेदारी बताई जा रही है। लेकिन ये भी कहा जा रहा है कि वहां वह गई नहीं।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
29 September 2026 01:00 PM