12 January 2021 01:53 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 17 वर्षीय नाबालिग के लापता होने का मामला सामने आया है। जस्सूसर गेट निवासी मनोज कुमार पांडिया ने नयाशहर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी के अनुसार उसका नाबालिग पुत्र आलोक उर्फ भरत 11 जनवरी की रात बिना बताए घर से निकल गया, जो अभी तक नहीं लौटा है। भरत के लापता होने से परिवार परेशान हो रहा है। नयाशहर थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि धारा 363 भादंसं के तहत मुकदमा दर्ज कर बालक की तलाश शुरू की गई है।
अगर आपको कहीं भी ये बालक दिखे तो तुरंत को पुलिस को सूचित करें।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
06 July 2020 09:52 PM