20 March 2020 09:40 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजस्थान के समस्त राजकीय एवं निजी 2 वर्षीय एवं 4 वर्षीय बी.एड महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु आवेदन की अन्तिम तिथि छात्र हित को देखते हुए 20 मार्च से बढ़ाकर 27 मार्च कर दी गई हैं। इस हेतु छात्र पीटीईटी-2020 की अधिकृत वेबसाईट पीटीईटी-2020. पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जो छात्र इस वर्ष बी.ए, बी.एस.सी, बी.काॅम की अन्तिम वर्ष की परीक्षा में बैठ रहे हैं, वे भी इस हेतु आवेदन कर सकते हैं। 4 वर्षीय बी.एड पाठ्यक्रम हेतु 12 वीं परीक्षा में इस वर्ष बैठने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
समन्वयक डाॅ. जी.पी.सिंह ने बताया कि अभी तक इस प्रवेश परीक्षा हेतु 2 वर्षीय पाठ्यक्रम हेतु कुल 3,18,200 एवं 4 वर्षीय पाठ्यक्रम में कुल 1,50,076 अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिया हैं, कुल संख्या 4,68,276 हैं। अभ्यर्थी घर बैठे आॅनलाईन आवेदन करें, त्रुटि संशोधन के लिये भी अन्तिम तिथि के पश्चात् आॅनलाईन सुविधा उपलब्ध कराई जावेगी। किसी भी स्थिति में अभ्यर्थियों को पीटीईटी-2020 कार्यालय में व्यक्तिशः आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वेबसाईट पर दिये गये हैल्प लाईन नम्बरों पर सम्पर्क किया जा सकता हैं। बैंक ट्रांजेक्शन सम्बंधित जानकारी हेतु बैंक के हैल्प लाईन नम्बर पर सम्पर्क करें।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
22 August 2023 11:06 AM