24 November 2020 03:28 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पंजाब के तस्करों को लेकर बीकानेर डीएसटी हाई अलर्ट मोड पर आ चुकी है। आज फिर पंजाब के तीन तस्करों को डोडा-पोस्त सहित दबोचा गया है। इस तरह पिछले 6 दिनों में कुल पंद्रह पंजाबी तस्कर एसपी प्रहलाद सिंह कृष्णियां की जिला स्पेशल टीम के हत्थे चढ़ चुके हैं। डीएसटी को सूचना मिली थी कि कुछ लोग जोधपुर से तस्करी डोडा पोस्त ला रहे हैं तथा आगे पंजाब की ओर जाने वाले हैं। जिस पर डीएसटी प्रभारी डीवाईएसपी ईश्वर सिंह के निर्देशन में उनि जयकुमार, कांस्टेबल धारा सिंह, कांस्टेबल बिट्टू कुमार, कांस्टेबल मुकेश, कांस्टेबल गोगराज व डीआर पूनम ने आसूचना एकत्र करना शुरू किया। टीम को तस्करी की पुष्टि होने पर बीछवाल पुलिस को सूचना दी गई। बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा मय टीम ने डीएसटी के सहयोग से जैसलमेर बाईपास के पास स्विफ्ट कार में सवार तीन तस्करों को दबोच लिया।

आरोपियों ने डोडा-पोस्त कार के दरवाजों के अंदर छिपा रखे थे। पुलिस ने कार से चालीस किलो अवैध साबुत डोडा पोस्त व पंजाब नंबर की 03 वी 7979 स्विफ्ट डिजायर कार जब्त कर ली। आरोपियों की पहचान डंगरखेड़ा पीएस कुईखेड़ा पंजाब निवासी 25 वर्षीय तजेंद्र सिंह पुत्र कश्मीर सिंह रायसिख, पत्तरेवाला फाजिल्का पंजाब निवासी 26 वर्षीय कुलविंद्र सिंह पुत्र बलवीर सिंह रायसिख व हस्तकला, पीएस फाजिल्का पंजाब निवासी 26 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र ओमसिंह रायसिख के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी यह डोडा-पोस्त जोधपुर से लाए थे। वहीं पंजाब ले जा रहे थे। सूत्रों के मुताबिक डीएसटी अब इनके सरगनाओं तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। डीएसटी के अनुसार पिछले छः दिनों में पंजाब के पंद्रह तस्कर दबोचे जा चुके हैं।
.jpeg)

RELATED ARTICLES
26 October 2026 03:06 PM
19 March 2020 11:05 AM