12 March 2022 11:28 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। घर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी उदासर निवासी देवीसिंह पुत्र नारायण सिंह राजपूत वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था। बीती रात जब वह बीकानेर लौटा तो मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे दबोच लिया।
सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार यादव ने बताया कि 13 दिसंबर 2021 की आधीरात के बाद गोविंद नगर, सागर रोड़ निवासी शक्ति सिंह के निवास पर कुछ बदमाशों ने फायरिंग की थी। परिवादी ने शिवराज सिंह व देवीसिंह सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। मामले में झुंझुनूं निवासी शिवराज सिंह व उदासर निवासी राकेश मेहता को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा के तहत जेल भिजवा दिया गया था। वहीं देवीसिंह तब से ही फरार चल रहा था। यादव के अनुसार आरोपी जयपुर में कहीं छिपा था। उसके खिलाफ मारपीट, हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत करीब 9 प्रकरण पहले से दर्ज हैं।
उल्लेखनीय है कि एसपी योगेश यादव व एएसपी अमित कुमार के निर्देशन तथा सीओ भदौरिया के डायरेक्ट सुपरविजन में सीआई महावीर प्रसाद विश्नोई के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर मनोज यादव मय टीम ने आरोपी को दबोचा। यादव की टीम में हैड कांस्टेबल विजय सिंह, कांस्टेबल रघुवीर दान व कांस्टेबल राकेश शामिल थे।
RELATED ARTICLES
22 July 2026 09:32 AM
08 September 2022 03:37 PM
