21 March 2025 09:03 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आजकल रेजीडेंट डॉक्टरों व मरीज परिजनों के बीच विवाद होना आम बात हो गई हैं। आए दिन दोनों पक्षों के बीच विवाद होते हैं। विवाद का असर यह होता है कि चिकित्साकर्मी हड़ताल पर चले जाते हैं। चिकित्सा व्यवस्था बिगड़ती है।अक्सर धैर्य व सहनशक्ति की कमी की वजह से ये विवाद होते हैं। पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में शुक्रवार दोपहर भी विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि यहां कोई एक्सीडेंट केस आया था। घायल का इलाज चल रहा था। इसी बीच घायल के साथ आए युवकों से रेजीडेन्ट डॉक्टर की कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवकों ने डॉ संजय को जान से मारने की धमकी तक दे डाली। गाली गलौज भी की।
मामला इतना बिगड़ गया कि एकबारगी रेजीडेंट्स ने पेन-डाउन कर दिया। कुछ देर ट्रोमा सेंटर की गति भी थमी। इलाज बंद कर दिया गया। बाद में पुलिस कार्रवाई के बाद काम फिर से शुरू हुआ।
हालांकि डॉक्टर व चिकित्साकर्मियों ने मिलकर एक युवक को पकड़कर बिठा लिया था। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। डॉ संजय ने बताया कि एक युवक को पुलिस के हवाले किया गया।
हालांकि सदर पुलिस ने किसी भी युवक को हिरासत में लेने की बात से इन्कार किया है। सदर पुलिस ने बताया कि सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह की तरफ से अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES
10 September 2026 04:56 PM