21 January 2023 10:25 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, सूरत। इस बार गणतंत्र दिवस पर सूरत के कपड़ा बाजार में गर्मी बढ़ने वाली है। वजह, क्रिकेट का खेल है। इस दिन यहां क्रिकेट का महा मुकाबला होने वाला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टेक्सटाइल मार्केट के इतिहास में पहली बार ‘सूरत जैन टेक्सटाइल बाॅक्स क्रिकेट टूर्नामेण्ट’ का आयोजन 26 जनवरी को होने जा रहा है। प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक गौतम सेठिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 15 टीमें एवं 135 खिलाड़ी भाग लेंगे। जिसमें से नमन मेड़तवाल (महावीर क्रिएशन), हुलास जैन (आशीर्वाद क्रिएशन), राकेश (अटल रेपीयर), अर्पित नाहटा (पुनीता फैशन), आनंद कुमार कोठारी (एस एल फेब), चिवास (ओम शांति सिल्क मिल्स), अंकित मालू (नवकार फैशन), संजय सेठिया (सेठिया इण्टरप्राइजेज), माणक जैन (पूर्वी डिजाइनर), कुलदीप कोठारी (जीएस वल्र्ड क्रिएशन), संदीप छाजेड़ (सीए सुपरमुव्स), आनंद दुंगानी (अर्हम टेक्सटाइल), कान्तिलाल सेठिया (पारस फैशन), अजय कुमार कोचर (रिषभ क्रिएशन), रमेश एण्ड राकेश सेठिया (एस.के. इण्टरप्राइजेज) ने अपनी-अपनी टीम बना ली है।
इस प्रतियोगिता के टाटइल स्पोन्सर राजीव जैन (सपना सिल्क मिल्स), काॅ-स्पोन्सर गट्टू (विशाल प्रिण्ट्स), टीशर्ट स्पोन्सर अर्जुन जैन (वरदान साड़ी), ‘स्लीव स्पोन्सर’ अनिल जैन (शिप्रा साड़ी), व निशु पाटोदिया (निश क्रिएशन), सिक्स स्पोन्सर संजय एवं प्रीतम जैन, फोर स्पोंसर संजय एवं भरत सिंघवी (अभिनव सिल्क मिल्स), एक्शन स्पोन्सर राज बैद, टाॅस स्पोन्सर नितिन मेहता (श्री चिन्तामी ग्रुप), ट्राॅफी स्पोन्सर महावीर दफ्तरी, फूड स्पोन्सर हंसराज तातेड़ (श्री माताराम केसरी साड़ी), एन्करेजिंग स्पोन्सर कमल पुगलिया, राजकुमार जैन, अजय गोलेच्छा, विकास जैन एवं गोविन्द भाई एवं ‘टेक्सटाइल मिरर’ एक्सक्लुसिव ट्रेंड मीडिया पार्टनर है।
आयोजक सेठिया ने बताया कि प्रतियोगिता बहुत ही जबरदस्त होने वाली है। टेक्सटाइल मार्केटों में इसके प्रति जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है क्योंकि 26 जनवरी के दिन छुट्टी रहती है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली विनर टीम को 21000 रुपये एवं रनर अप टीम को 11000 रुपये का ईनाम भी दिया जाएगा।
साथ ही प्रत्येक मेन ऑफ द मैच को ट्राॅफी दी जाएगी एवं प्रतियोगिता के दौरान ब्रेकफास्ट, लंच एवं डिनर का कार्यक्रम भी रखा गया है। प्रशांत महनोत इस टूर्नामेण्ट को मैनेज कर रहे हैं। वहीं संदीप एवं नमन द्वारा एंकरिंग की जाएगी।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 03:06 PM
27 November 2023 07:06 PM