25 May 2020 09:14 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। चुरू में एक बार फिर प्रवासियों ने हड़कंप मचा दिया है। आज आई रिपोर्ट्स में कुल सत्तरह संदिग्धों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। चुरू जिला कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि पंडित दीनदयाल मेडिकल कॉलेज से प्राप्त रिपोर्ट्स के अनुसार 17 नये कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। ये सभी मुंबई से आए लोग हैं तथा सभी श्रमिक हैं, जो मुंबई में काम करते थे। इनमें से 16 लोग मुंबई से रतनगढ़ एक ही बस में आए थे। इनमें से 15 रतनगढ़ के हैं व एक सीकर फतेहपुर का है। वहीं एक व्यक्ति सरदारशहर के वार्ड 40 का है जो हाल ही में मुंबई से आया था। कलेक्टर संदेश ने बताया कि रतनगढ़ वाले मरीजों में से 10 व्यक्ति वार्ड नंबर 1, एक व्यक्ति वार्ड नंबर 10, एक व्यक्ति वार्ड नंबर 6 व तीन व्यक्ति वार्ड नंबर 31 के हैं। संदेश के अनुसार इन सभी को संस्थागत क्वॉरन्टाइन में रखा गया है। बता दें कि इन सत्तरह में से एक भी महिला नहीं है। संदेश के अनुसार आज कुल 165 सैंपल लिए गए। इनमें से बीदासर के 28, सुजानगढ़ के 72, रतनगढ़ के 6, सरदारशहर के 25 तथा चुरू के 34 सैंपल शामिल हैं।
RELATED ARTICLES
13 October 2022 07:20 PM