08 July 2022 12:00 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र निवासी युवती द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण के अनुसार बेनीसर बारी निवासी 26 गायत्री शर्मा पुत्री कन्हैयालाल शर्मा ने बीती रात अपने घर में ही फांसी लगा ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया। युवती ने सुसाइड नोट भी छोड़ा। सुसाइड नोट में किसी को मौत का जिम्मेदार नहीं बताया है। चारण से मिली जानकारी के अनुसार उसने आंखें कमजोर होने की वजह से आत्महत्या करना बताया है। ख़बर लिखने तक शव का पोस्टमार्टम हो रहा था।
RELATED ARTICLES
29 September 2026 02:33 PM
02 December 2020 09:00 PM