08 May 2020 09:37 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगा में अस्थि विसर्जन के लिए सरकार ने छूट दी है। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बताया कि अब एक गाड़ी में दो व्यक्ति बैठकर हरिद्वार आ सकते हैं। इसके लिए खुद की गाड़ी में आना होगा, वहीं कुल दो व्यक्तियों से अधिक को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बता दें कि लॉक डाउन के दौरान गंगा में अस्थि विसर्जन की अनुमति नहीं थी। ऐसे में इस दौरान जिनकी मृत्यु हुई उनकी अस्थियां गंगा में विसर्जित नहीं हो पाई। उल्लेखनीय है कि हिन्दू परंपरा में गंगा में अस्थि विसर्जन से मृतात्मा की शांति होना बताया गया है।
RELATED ARTICLES
06 December 2023 11:39 PM