13 March 2020 11:21 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 45 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मामला हनुमानगढ़ के पीलीबंगा थाना क्षेत्र का है। जहां सुरेश कुमार नाम के व्यक्ति के साथ 11 मार्च को मारपीट हुई थी। जिसे पहले स्थानीय अस्पताल व बाद में हनुमानगढ़ भर्ती किया गया था। जहां से बीती रात उसे पीबीएम ले जाने को कहा गया। बताया जा रहा है रात की जगह उसे शुक्रवार सुबह पीबीएम ले जाया जाना था लेकिन उसने पहले ही दम तोड़ दिया। थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने बताया कि मृतक के आगे पीछे कोई नहीं था। उसका एक दोस्त चुनीलाल ही उसे अस्पताल ले गया था। पुलिस ने जगदीश सिंह की रिपोर्ट पर लखविंदर सिंह, रविन्द्र सिंह, गगना व अन्य के खिलाफ हत्या व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर जांच आगे बढ़ेगी। मामले की जांच थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 10:27 PM
15 October 2021 03:07 PM