02 February 2024 03:38 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में पत्नी की हत्या के बाद पति द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना बीछवाल थाना क्षेत्र अंतर्गत करणी नगर की है। यहां किराए के मकान में रहने वाला जोड़ा मृत पाया गया है। मृतकों की पहचान झूंझुनू हाल बीकानेर निवासी 27 वर्षीय अमित पूनिया व पूनम पूनिया पत्नी अमित के रूप में हुई है।
अमित का शव फांसी के फंदे से झूला हुआ मिला। वहीं पूनम का शव पलंग पर पड़ा था। दोनों एक तीन वर्षीय बच्ची है, जो रोती हुई मिली।
एडिशनल एसपी दीपक शर्मा ने पूनम के मर्डर की पुष्टि की है। शर्मा ने बताया कि पूनम का शव देखकर आत्महत्या नहीं लग रही। अनुमान है कि अमित ने पूनम का मुंह तकिए से दबाकर उसकी हत्या की, बाद में खुद फांसी झूल गया।
बताया जा रहा है कि दोनों यहां प्राइवेट नौकरी करते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत, ताहिर हुसैन व खादिम खिदमतगार सोसायटी ने शवों को मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों को सूचित किया गया है।
RELATED ARTICLES
17 September 2020 07:12 PM