15 March 2021 07:33 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राष्ट्रीय उपभोक्ता परिषद का विश्व उपभोक्ता दिवस पर शुद्ध के लिए युद्ध सेमिनार व उपभोक्ता जागृति सम्मान समारोह 15 मार्च को स्थानीय सागर होटल में रखा गया। चेयरमैन राजेन्द्र स्वामी ने बताया कि उपभोक्ता के हितों व जन जागृति के उद्देश्य से यह कार्यक्रम जिला रसद विभाग और राष्ट्रीय उपभोक्ता परिषद के संयुक्त तत्वावधान में रखा गया। जिसमें काला बाजारी व मिलावट खोरी रोकने हेतु चर्चा कर उपभोक्ता संरक्षण हेतु जानकारी दी। इस अवसर पर शहर की विभिन्न विभूतियों का सम्मान किया गया। परिषद के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, प्रोफेसर डॉ. कुलदीप सिंह बिठ्ठू , कर्नल शिशुपाल सिंह, कैलाश चंद्र शर्मा व रसद विभाग के प्रशासनिक अधिकारी अमीन अली बतौर अतिथि उपस्थित थे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के प्रदेशाध्यक्ष महावीर सिंह चारण ने की। महासचिव देवेंद्र सिंह चारण व रमेश सैनी ने बताया कि इस अवसर पर परिषद के युवा जिलाध्यक्ष रजनीकांत सारस्वत, महेश सिंह चारण, जिला उपाध्यक्ष अशोक सोनी, गायत्री प्रसाद शर्मा, मीडिया प्रभारी ओम दईया जिला महामंत्री ममता सोनी, श्रीगंगानगर जिला अध्यक्ष राहुल सारस्वत, हनुमानगढ़ जिला अध्यक्ष मोहम्मद कासिम आदि ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया।



RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
09 January 2022 11:15 AM