07 July 2021 07:46 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में नियम तोड़ना व अव्यवस्था फैलाना जैसे आदत बन चुका है। गंगाशहर की पुरानी लाइन की एक गली में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है। संस्कार स्कूल वाली गली में हो रहे एक निर्माण का मलबा पूरी गली में इस तरह फैलाया गया है कि मोहल्लेवासियों व राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। एक तरफ गली टेढ़ी मेढ़ी व संकरी है, दूसरी तरफ इस तरह की अव्यवस्था फैलाई जा रही है। आस पास के निवासियों से ही हमें यह शिकायत मिली। बताया जा रहा है कि जिस घर में निर्माण कार्य चला, उन्हें समझाया मगर वह नहीं माने।
स्थानीय पार्षदों को भी गलियों में फैली इस तरह की अव्यवस्थाओं व समस्याओं पर संज्ञान लेना चाहिए। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
10 December 2021 10:22 PM