25 March 2021 06:27 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से 51 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना लूणकरणसर थाना क्षेत्र की है। सीआई ईश्वर प्रसाद जांगिड़ के अनुसार आज करीब 1 बजे यह घटना हुई। घटना दुलमेरा व लूणकरणसर के बीच हुई। मृतक की पहचान 51 वर्षीय मघाराम पुत्र उदाराम जाट के रूप में हुई है। मघाराम लूणकरणसर के सुरनाणा फांटा के समीप स्थित उदेशिया के वार्ड नंबर 15 का निवासी था।
मघाराम ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या की या वह दुर्घटना का शिकार हुआ, यह अभी तक पता नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 10:27 PM