27 June 2020 02:04 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। शुक्रवार से चल रहे लॉक डाउन के फर्जी मैसेज पर अब जिला मजिस्ट्रेट कुमार पाल गौतम ने भी सब साफ़ कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिले में फिर से लॉकडाउन किए जाने की खबरें भ्रामक है और ऐसी खबर फैलाने वाले के विरुद्ध शीघ्र ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि लॉकडाउन की वायरल हो रही खबर फेक न्यूज़ है। जिला प्रशासन द्वारा ऐसा कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। यह पूरी तरह से भ्रामक समाचार है । संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
बीकानेर में कोरोनावायरस संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है। जो भी रोगी अब तक मिले हैं उनसे संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग और सैंपल जांच का काम किया जा रहा है। बीकानेर में लॉकडाउन करने की कोई योजना नहीं है इस संबंध में जो भी खबर फैलाई गई है वह पूरी तरह से निराधार और झूठ है। पुलिस के साइबर विभाग को यह फेक न्यूज़ वायरल करने वाले अकाउंट का पता लगाने के निर्देश दिए गए हैं, फिलहाल जांच जारी है और संबंधित व्यक्ति का पता लगते ही उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सूचना और जनसंपर्क उपनिदेशक विकास हर्ष को संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
07 April 2022 11:58 AM