23 January 2021 06:39 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रानी बाजार पुलिया पर अवैध बस स्टैंड पैर पसार रहा है। पीबीएम की तरफ से पुलिया की चढ़ाई पर यह नजारा देखा जा सकता है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह सब ट्रैफिक पुलिस की आंखों के सामने हो रहा है। हद तो यह है कि पुल पर यात्री इकट्ठे होते हैं, बसें रुकती है, तो यहां दो पैसे कमाने के पीछे फल-सब्जी के ठेले वाले भी खतरा मोल लेकर खड़े हो जाते हैं। एडवोकेट विजय दीक्षित ने आज जब यह नज़ारा देखा तो मोबाइल कैमरे में तस्वीरें कैद कर ली। तस्वीरों में यात्रियों की भीड़, फल का ठेला व खड़ी हुई बसें साफ देखी जा सकती है।
बता दें कि यह बस स्टैंड पिछले कई दिनों से पनप रहा है। आज भी इस पॉइंट पर ट्रैफिक पुलिस के दो कर्मी तैनात थे। यह स्टैंड जहां ट्रैफिक जाम कर रहा है तो वहीं चढ़ाई वाले इस पुल पर दुर्घटना की संभावना भी बढ़ा रहा है। ऐसे में पुलिस को मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए इस अतिक्रमण को यहीं रोकना होगा। देखें तस्वीरें






RELATED ARTICLES
20 December 2022 02:19 PM