17 August 2023 10:01 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। स्वास्थ्य विभाग का शुद्ध के लिए युद्ध अभियान प्रतिष्ठानों में पड़ी डंप वस्तुओं के निस्तारण तक ही सिमट कर रह गया है। अधिकतर प्रभावी कार्रवाई की बजाय मात्र सुर्खियां बटोरने वाले खोखले एक्शन ही लिए जा रहे हैं। जबकि धरातली हकीकत यह है कि बीकानेर के बाजारों में मिल रहे खाद्य पदार्थ गुणवत्ता की दृष्टि से बेहद खराब है। आज स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा दल द्वारा 3125 किलो अवधिपार खीचिया नष्ट करवाया गया। आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह, श्रवण कुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार व राकेश गोदारा की टीम खारा स्थित श्री गणपति फूड्स पहुंची थी। यहां 25 किलो पुराने खिचिये मिली। विभाग के अनुसार यह खिचिए दो साल पहले बने हुए थे।
भानुप्रताप के अनुसार फर्म पहले खिचिया बनाती थी, अब वह काम बंद है। अब पशु आहार बनाती है। विभाग को शक है कि पशु आहार में ये खिचिये मिलाए जाते हों। बता दें कि फर्म पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है।
RELATED ARTICLES
07 December 2021 11:00 AM