21 November 2021 11:48 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कुछ विधायकों को अपने सलाहकार के रूप में नियुक्ति दी है। मुख्यमंत्री के सलाहकार के रूप में 6 विधायकों का नंबर लगा है। जिनमें डॉ जितेंद्र सिंह, बाबूलाल नागर, राजकुमार शर्मा, संयम लोढ़ा, रामकेश मीणा व दानिश अबरार का नाम शामिल है। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में राजस्थान की परंपरा तोड़कर दूसरी बार सरकार बनाने की रणनीति के साथ गहलोत कार्य कर रहे हैं। इसी वजह से अधिक से अधिक विधायकों को खुश करने की योजना है। नये मंत्रिमंडल की तरह सलाहकार मंडल में भी जातीय समीकरण साधा गया है। विधायकों व जातियों को खुश करने का यह सिलसिला यहीं नहीं थमेगा, पिक्चर में अभी और भी सीन देखने को मिलेंगे।

RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
24 August 2021 11:21 PM