19 October 2024 06:04 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में आपराधिक मनोवृत्ति लगातार बढ़ती जा रही है। नयाशहर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हत्या की वारदात हुई है। 52 वर्षीय महेश व्यास की हत्या कर दी गई है, जबकि मृतक महेश का 22 वर्षीय पुत्र शंकर घायल है। उसका ट्रोमा में इलाज चल रहा है।
हमलावरों ने पिता पुत्र को बुरी तरह मारा। चाकू व कैंची भी चलाई गई। महेश के दिल के किनारे चाकू घुसेड़ दिया। इससे महेश का फेफड़ा पंक्चर हो गया। इसके अतिरिक्त भी शरीर पर जगह जगह चोट आई।
वहीं शंकर के कंधे व हाथ पर चाकू लगा है। उसकी पीठ व अन्य हिस्सों पर भी काफी निशान हैं।
अब तक की जानकारी: बताया जा रहा है कि शंकर व्यास उस्ता बारी के पास था। तभी कुछ युवकों ने उसकी पिटाई की। शंकर ने अपने पिता को फोन किया(या पिता आ गये।)। आरोपी पक्ष के लड़के भी बाइकों पर आए। आरोपियों की संख्या 4-5 बताई जा रही है।
शंकर टैक्सी चालक बताया जा रहा है।
हत्या का कारण रंजिश बताया जा रहा है। हालांकि रंजिश का कारण स्पष्ट नहीं है मगर अस्पताल की चर्चा आम सुने तो मामला प्रेम प्रसंग अथवा दोस्ती से जुड़ा होने की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपी शहरी परकोटे से जुड़े बताए जा रहे हैं।
RELATED ARTICLES
22 July 2026 09:32 AM
12 December 2023 06:02 PM
