24 September 2020 11:09 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। वरिष्ठ पत्रकार व सीएमओ में डीआईपीआर कंसलटेंट श्याम शर्मा का कोरोना से निधन हो गया। बीकानेर मूल के श्याम शर्मा को पिछले करीब सात दिनों से कोरोना था। उन्होंने आज जयपुर स्थित अस्पताल में अंतिम सांस ली। शर्मा दैनिक भास्कर के संपादक रहे। इसके अतिरिक्त भी कई पत्र पत्रिकाओं में उन्होंने काम किया। वे बीकानेर के पूर्व महापौर भवानी शंकर शर्मा के भानजे थे। जनवरी 2020 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन्हें सीएमओ के डीआईपीआर कंसलटेंट पद पर नियुक्ति दी थी। शर्मा के निधन से बीकानेर सहित राजस्थान के पत्रकार जगत में शोक की लहर छा गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके निधन पर ट्वीट कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मंत्री बीडी कल्ला व भंवर सिंह भाटी ने भी शोक व्यक्त किया है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM