21 June 2020 01:16 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पिछले कई दिनों से जोधपुर में चल रहे लॉरेंस शार्प शूटर प्रकरण में अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए अपराधियों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वे लॉरेंस गैंग के गुर्गे पवन सोलंकी के निर्देश पर शहर में किसी की हत्या करने वाले थे। पुलिस ने हत्या की योजना में शामिल रहे अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। वहीं कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए बुलाया है। बता दें कि पूछताछ के लिए बुलाए गए अधिकांश लोग माली समाज के हैं, जिससे माली समाज में रोष उत्पन्न हो रहा है। चूंकि पवन सोलंकी अपराध की दुनिया से राजनीति में आकर खुद को सुरक्षित करने का प्रयास कर रहा है, ऐसे में उसकी इस मुहीम को झटका लग सकता है। पुलिस ने पवन के रिश्तेदारों को भी इसमें सह-अपराधी बनाने के लिए चिन्हित कर रखा है। उल्लेखनीय है पवन का नाम इस प्रकरण के मुख्य आरोपी के रूप में आने के बाद उसके राजनीतिक आकाओं ने भी उससे दूरी बना ली है।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 10:27 PM
13 October 2020 04:51 PM