25 June 2024 11:13 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अवैध प्रेम संबंधों की वजह से आत्महत्या व अपराध के मामले दिन-ब-दिन बढ़ रहे हैं। बीकानेर के जसरासर थाना क्षेत्र के बादनू गांव में भी एक पुरुष व एक स्त्री ने एक साथ आत्महत्या कर ली। जसरासर पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया मामला अवैध प्रेम संबंधों का है।
मृतकों की पहचान बादनूं निवासी 30 वर्षीय पूजा पत्नी अन्नाराम नायक व बादनू निवासी 30 वर्षीय रामलाल पुत्र गोपालराम मेघवाल के रूप में हुई है।
एएसआई रामवतार के अनुसार दोनों की ढ़ाणी बादनूं गांव की रोही में आस-पास ही है। जहां से दोनों सोमवार रात से गायब थे। मंगलवार को पास के धोरे पर दोनों मृत मिले। दोनों बराबर पड़े मिले। पास में जहर की शीशियां मिली। प्रथमदृष्टया मामला सामूहिक आत्महत्या का माना गया है।
पुलिस के अनुसार दोनों विवाहित थे। मृतका का विवाह 11 साल पहले अन्नाराम से हुई। उसके दो बच्चे भी हैं। वहीं रामलाल भी विवाहित था। वह भी दो बच्चों का पिता है। लेकिन रामलाल की पत्नी एक साल से अपने बच्चों के साथ अपने पीहर थी। रामलाल उसे ला नहीं रहा था। मृतका भी एक माह पूर्व ही ससुराल लौटी थी। इससे पहले वह सुजानगढ़ स्थित अपने पीहर थी।
दोनों मृतकों का आपस में मिलना जुलना था। ऐसे में उन्हें आत्महत्या क्यों करनी पड़ी, यह अभी पता नहीं चला है। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया था। दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका के पिता ने मर्ग दर्ज करवाई है।
RELATED ARTICLES
15 February 2025 10:20 PM