28 July 2020 06:46 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। हाल ही में पदोन्नति के बाद बीकानेर संभाग आए 11 सीआई स्तर के पुलिस कर्मियों को रेंज आईजी प्रफुल्ल कुमार ने जिला आवंटित कर दिया है। जिसमें महेश कुमार शीला, सुमन जयपाल व इकबाल सिंह को बीकानेर जिला मिला है। इकबाल सिंह को नॉन फील्ड रखा गया है। वहीं अनिल कुमार, मोनिका, कविता व भूपसिंह को हनुमानगढ़ जिला मिला है। रामप्रताप व गणेश कुमार को श्रीगंगानगर जिला दिया गया है। वहीं धर्मपाल सिंह व सतीश कुमार को चुरू जाने के आदेश हुए हैं। बता दें कि अब इन अफसरों को उनके जिला एसपी थानाधिकारी अथवा ऑफिस ड्यूटी में पोस्टिंग देंगे।

RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
21 September 2020 11:20 PM