07 February 2021 04:30 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीछवाल जेल में आज तब खलबली मच गई जब एक आरएएस अधिकारी सहित डेढ़ सौ खाकीधारी औचक निरीक्षण को पहुंचे। आर ए एस बिंदु खत्री, सीओ सिटी सुभाष शर्मा, सीओ सदर पवन भदौरिया, बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा, जेएनवीसी थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज, नाल थानाधिकारी विक्रम सिंह चारण, नयाशहर थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण, सदर थानाधिकारी महावीर प्रसाद विश्नोई, कोतवाली थानाधिकारी नवनीत सिंह, गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान चारण कई इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर व लाइन के जाब्ते सहित कुल डेढ़ पुलिसकर्मी अचानक बीछवाल जेल में एंटर हुए। हालांकि औचक निरीक्षण में एक सिम के अलावा कुछ हाथ नहीं लगा। बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि जेल की कैंटीन में एक सिम छिपाई हुई थी। जिसे बरामद कर लिया गया। जेल के अंदर मोबाइल, सिम सहित प्रतिबंधित वस्तुएं ले जाना अपराध है। सिम मिलने के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। सिम से जुड़ी सारी जानकारी जुटाई जाएगी। मिली हुई एयरटेल कंपनी की है। वहीं किसके नाम से सिम ली गई है इसके बारे में पता लगाया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि बीछवाल जेल में इससे पहले भी कई बार प्रतिबंधित वस्तुएं मिल चुकी है।
RELATED ARTICLES
22 July 2026 09:32 AM
13 August 2020 11:43 AM
