09 April 2023 10:20 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जांच बढ़ने के साथ ही रोज बढ़ते क्रम में पॉजिटिव आ रहे हैं। आज आई रिपोर्ट में एक साथ 21 पॉजिटिव मिले। अब जिले में कोरोना के एक्टिव केस का कुल आंकड़ा 57 पर पहुंच गया है। सीएमएचओ डॉ अबरार पंवार के अनुसार इनमें से 2 व्यक्ति पीबीएम अस्पताल में किसी बीमारी का इलाज ले रहे थे। वहीं अन्य घर पर ही आइसोलेटेड हैं। दो हरिद्वार, दो सालासर व एक जयपुर से लौटा था।
डॉ पंवार के अनुसार सभी मरीज़ बिना लक्षण अथवा सामान्य खांसी जुकाम वाले हैं। यद्यपि वैक्सीन लगी होने की वजह से डर की बात नहीं है। फिर भी सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने सभी से मास्क, सैनेटाइजेशन व 2 गज की दूरी के नियमों की पालना की अपील की।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 03:06 PM