30 June 2020 08:57 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आज आए कोरोना पॉजिटिव में से दो मरीजों ने पीबीएम प्रशासन को हिला कर रख दिया है। दरअसल, दूसरे जत्थे में चार पॉजिटिव आए थे। इनमें से दो पॉजिटिव पीबीएम में अलग अलग विभागों के इंचार्ज है। उससे भी बड़ी बात यह है कि इन दोनों का पूरी पीबीएम में दिनभर घूमना होता है। इनमें से एक पॉजिटिव 52 वर्षीय पवनपुरी निवासी है। ये एनेस्थीसिया ओटी के इंचार्ज हैं तथा इनके एक ट्रस्ट के नाम से सात-आठ एंबुलेंस भी चलती है। ऐसे में इनका दिन-रात पीबीएम के चप्पे चप्पे तक जाना होता है तो वहीं सबसे संपर्क भी रहता है। इसके अलावा एंबुलेंस की देखरेख व एंबुलेंस कर्मियों से भी मिलना होता रहता है। तो ऐसा ही कुछ हाल दूसरे पॉजिटिव का है। यह 46 वर्षीय पॉजिटिव फ्यूमिगेशन इंचार्ज हैं। मूल लेडी एल्गिन स्कूल क्षेत्र के यह इंचार्ज सिविल लाइंस में रहते हैं। वर्तमान कोरोना काल में पीबीएम को सैनेटाइज करने का काम भी इन्हीं की देखरेख में होता है। ऐसे में इन दोनों इंचार्ज के पॉजिटिव आने से कोरोना की बड़ी चैन खुलने की आशंकाएं बढ़ गई है।
RELATED ARTICLES
07 March 2021 11:50 AM