25 June 2020 05:23 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जानकारी देने के प्रेशर व आमजन द्वारा गलत अथवा अधूरी सूचनाएं उपलब्ध करवाने की वजह से आज फिर गड़बड़ी हुई। इस वजह से आज पॉजिटिव आंकड़ों में तीसरा फेरबदल हो चुका है। अब नये आंकड़ों के अनुसार 24 में से बीकानेर के 21 नये पॉजिटिव है, वहीं एक नया पॉजिटिव नागौर जिले का है। इसके अलावा दो पॉजिटिव पहले से कोरोना के मरीज हैं। बीकानेर के 21 नये पॉजिटिव में से 9 फीमेल व 13 मेल है। वहीं एक सात माह का बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। पहले आए दो पॉजिटिव में से एक के परिवार से चार व दूसरे के परिवार से तीन पॉजिटिव हैं। वहीं एमडीवी नगर एफ ब्लॉक से एक, बंगला नगर से एक, रानीसर बास से एक, सुदर्शना नगर से एक, मालियों के मोहल्ले से एक, आचार्यों के चौक से एक, छबीली घाटी से चार व जस्सूसर गेट से तीन पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में अब कोरोना बीकानेर में लगभग हर तरफ आ चुका है।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
29 September 2021 08:30 PM