14 July 2021 08:04 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पीबीएम पार्किंग ठेके को लेकर पीबीएम अधीक्षक डॉ परमेंद्र सिरोही ने कड़ी कार्यवाही की है। सिरोही ने एक आदेश जारी कर 5 मई 2017 को गायत्री कन्संट्रक्शन कंपनी को दिया पार्किंग ठेका निरस्त कर दिया है। आदेशानुसार यह ठेका एक वर्ष के लिए दिया गया था, ठेकेदार इसके लिए प्रतिमाह 345187 रूपए पीबीएम को जमा करवाने के लिए बाध्य था। मगर ठेकेदार ने निरंतर पैसा जमा ना करवाकर एग्रीमेंट की शर्तों का उल्लघंन कर दिया। जानकारी के अनुसार करीब 60 से 70 लाख रूपए बकाया चल रहे हैं। एक तरफ ठेकेदार स्टे लेकर समय पूरा होने के बाद भी ठेके पर काबिज है। दूसरी तरफ इतना बड़ा भुगतान रोककर रखा है।
बताया जा रहा है कि ठेकेदार इस आधार पर स्टे लाया था कि वह प्रतिमाह इतना भुगतान नहीं कर सकता।
पीबीएम प्रशासन ने ठेकेदार को दो दिवस के समय में पार्किंग स्थल से अपना कब्जा खाली करने के निर्देश दिए हैं। वहीं पीबीएम के गार्ड्स को निर्देश दिए हैं कि समय पूरा होते ही पार्किंग स्थल खाली करवा लिए जाएं। अब अगला ठेका ना होने तक पीबीएम में पार्किंग निशुल्क रहेगी। पीबीएम पुलिस चौकी को भी निगरानी रखने को कहा गया है।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM