03 September 2021 02:55 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र में करंट लगने से युवक की मृत्यु हो गई। घटना बीती रात करीब सात बजे की है। नाल थाने के हैड कांस्टेबल पांचाराम ने बताया कि नरसीराबाद अजमेर निवासी 30 वर्षीय प्रहलाद पुत्र सुखराम लुहार जैसलमेर-गंगानगर बाईपास पर पुलिया के पास स्थित कारखाने में काम करता था। इस कारखाने में ट्रोली बनाई जाती है। जब वह ट्रोली के वेल्डिंग कर रहा था तो उसे करंट लग गया। उसे पीबीएम ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शुक्रवार दोपहर परिजन बीकानेर पहुंचे। ख़बर लिखने तक पोस्टमार्टम चल रहा था। परिजनों ने मर्ग दर्ज करवाई है। मामले की जांच एचसी पांचाराम कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
15 January 2024 12:15 AM