17 December 2023 10:29 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। चौखूंटी पुलिया से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल गिरने की ख़बर है। दुर्घटना में एक युवक गंभीर घायल हुआ है। वहीं दूसरा खतरे से बाहर है। जानकारी के अनुसार कोहरियों का मोहल्ला निवासी मोहम्मद रियाज आईसीयू में भर्ती है। वहीं आबिद उर्फ सीटू पुत्र जाकिर हुसैन भी घायल हुआ है।
कोटगेट थाने के डीओ एचसी गिरधारी सिंह के अनुसार मोटरसाइकिल गिरने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। लेकिन घटनास्थल का मुआयना करने पर प्रथमदृष्टया मामला ओवर स्पीड या नशे की हालत में वाहन चलाने का लग रहा है। पुलिस के अनुसार एक घायल के भाई ने भी अत्यधिक शराब सेवन की आशंका जाहिर की है।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM