06 September 2024 05:53 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जिनकी सोच खराब हो जाती है, उन्हें बेटियां बोझ लगने लगती है और फिर होती है कन्या भ्रूण हत्या। बीकानेर के जामसर थाना क्षेत्र में कन्या भ्रूण हत्या का मामला सामने आया है। हालांकि कन्या नवजात है। भादवा के इस पवित्र माह में जहां एक तरफ विभिन्न देवी देवताओं के मेले भर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ यह पाप किया गया है।
जामसर पुलिस के हैड कांस्टेबल आनंद कुमार के अनुसार घटना जामसर थाना क्षेत्र के दाऊदसर की है। गांव के बीचोंबीच एक पुराना कुंआ है। कुंए के पास पशुओं के पानी पीने की डिग्गी(खेळी) बनी हुई। खेली मिट्टी से भरी है। इसके किनारों के चैंबर में नवजात कन्या मृत अवस्था में मिली है।
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले बारिश आई थी, इसके बाद चैंबर में पानी भरा होगा, तो नवजात का शव दिखा। अनुमान है नवजात कन्या दो दिन पुरानी है। शव को पीबीएम लाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि अभी यह कहा नहीं जा सकता कि कन्या होने की वजह से किसी ने नवजात को फेंका है या अवैध संतान होने की वजह से फेंका है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM