24 February 2022 11:19 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 12 कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के रानी बाज़ार स्थित हनुमान मंदिर के पास की है। कोटगेट थानाधिकारी मनोज माचरा के अनुसार 17 वर्षीय ऐश्वर्या गहलोत ने बुधवार शाम को घर के कमरे में फांसी लगा ली। उसका शव मोर्चरी रूम में रखवाया गया। अभी पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण होगी। पुलिस को सुसाइड नोट आदि नहीं मिला है। परिजनों ने एक युवक पर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि एक युवक उसे फोन करता था। उसने परेशान होकर आत्महत्या कर ली। माचरा ने बताया कि धारा 305 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपों की सत्यता की जांच की जाएगी।
RELATED ARTICLES
18 December 2020 11:54 PM