26 December 2023 03:40 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र स्थित आरसीपी कॉलोनी में मिले शव की पहचान हो गई है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को भी धर दबोचा है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान नयाशहर थाना क्षेत्र के साले की होली निवासी लक्ष्मी देवी पुरोहित पत्नी राजेश पुरोहित के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी से मृतका का पुराना संपर्क था। वह रात को आरसीपी कॉलोनी गई थी, ये उसे ले जाया गया था, इसकी जांच चल रही है। मृतका का पति सरकारी नौकरी में है। ख़बर लिखने तक पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही थी।
RELATED ARTICLES
10 September 2026 04:56 PM
16 February 2022 12:30 PM