11 June 2020 06:28 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जाने-माने शिक्षाविद् व मोटिवेशनल स्पीकर डॉक्टर पीएस वोहरा का बेस्ट फाउंडेशन द्वारा सम्मान किया गया। इन दिनों ऊर्जा से भरे युवाओं का यह बेस्ट फाउंडेशन कोरोनाकाल में बेस्ट कार्य करने वाली विभूतियों का सम्मान कर रहा है। इसी कड़ी में डॉ वोहरा का सम्मान किया गया। बता दें कि डॉ वोहरा बाफना अकादमी के सीईओ हैं तथा प्रेमचंद तोलाराम चेरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से कोरोना काल में सेवा कार्य किए हैं। बेस्ट फाउंडेशन से जुड़े राजस्थान उच्च न्यायालय के अधिवक्ता मिलाप नारायण चोपड़ा ने बताया कि वोहरा जैसी शख्सियत का सम्मान करना फाउंडेशन के लिए गौरव का विषय है। सम्मान कार्यक्रम में एडवोकेट मिलाप चोपड़ा सहित सीए अंकित बोरड़, सीए ऋषभ सोनावत, सीए प्रीति डागा, सीए अंकुश चोपड़ा, दीपक डागा, मोहितराज सेठिया, दीपक डागा, ऋषभ बोथरा व सीए प्रदीप छल्लानी आदि उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 03:06 PM
07 January 2021 06:06 PM