21 December 2021 08:06 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आखिर डॉ बीएल मीणा को पुनः सीएमएचओ बीकानेर का पद मिल गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने आज एक आदेश जारी कर उन्हें बीकानेर सीएमएचओ के पद पर कार्यग्रहण करने की अनुमति दे दी है। विभाग के संयुक्त शासन सचिव नरेंद्र कुमार बंसल ने राज्यपाल की आज्ञा से जोधपुर उच्च न्यायालय के आदेशों की पालना में यह आदेश दिया है।
उल्लेखनीय है कि बीकानेर में कोविड पर विजय के जश्न के समय मीणा को सीएमएचओ पद से हटाते हुए हनुमानगढ़ में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी लगा दिया गया था। जिस पर मीणा हाईकोर्ट की शरण में चले गए। हाईकोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला करते हुए सीएमएचओ के पद पर बने रहे के आदेश जारी कर दिए। लेकिन मीणा ने शासन पर अंतिम निर्णय छोड़ते हुए लंबे समय इंतज़ार किया। आखिर डॉ मीणा को पुनः सीएमएचओ बीकानेर लगा दिया गया है। मीणा बुधवार को ज्वाइनिंग करेंगे। बता दें कि मीणा ने कोविड में अपनी एक्टिवनेस व जवाबदेही से आमजन का दिल जीता था।

RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
29 May 2020 10:58 PM