14 November 2020 12:58 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। वो कहते हैं ना गांव वो काम कर जाते हैं जो शहर नहीं कर पाते। कोरोना काल में ऐसे ही संदेश गांवों ने दिए। खाजूवाला का एक चाय वाला इन दिनों हर किसी का दिल जीत रहा है। यहां का हरीश नायक चाय का स्टॉल लगाता है, लेकिन आम चाय स्टॉल नहीं है। हरीश ऐसी केसर की चाय बना रहा है, जो जितनी बार पीते हैं उतनी बार ही दिल से निकलता है-वाह! चाय हो तो ऐसी। इस चाय की चुस्की जब खाजूवाला थानाधिकारी रमेश सर्वटा ने ली, तो हरीश की चाय व स्टॉल की गुणवत्ता देखकर इतने भावुक हो गए कि सीओ देवानंद सहित पुलिस स्टाफ को केसर की चाय पिलाने ले आए।
अब पूरा पुलिस थाना, स्थानीय पत्रकार आदि इस केसर वाली चाय के दीवाने हैं। सर्वटा के अनुसार इस दसवीं पास चाय वाले ने न केवल केसर की चाय स्पेशल चाय से सबका दिल जीता है बल्कि कोरोना गाइडलाइंस की पालना भी यह शहरी पढ़े लिखे समझदार लोगों से कई ज्यादा अच्छे तरीके से करता है। हरीश केवल चार घंटे ही स्टॉल खोलता है। कोरोना के प्रति इतना जागरुक है कि सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क आदि नियमों के प्रति सबको जागरुक करता रहता है।
.jpeg)
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
15 November 2025 03:26 PM