25 December 2020 12:46 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जिलाध्यक्ष को अश्लील वीडियो की आड़ में ब्लैकमेल करने वाली महिला व उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला नागौर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पीड़ित जिलाध्यक्ष ने रिपोर्ट दी थी कि अश्लील वीडियो वायरल कर उसे बदनाम करने की धमकी दी जा रही है। आरोपियों ने ऐसा ना करने के बदले तीस लाख रूपए मांगे थे, जिसमें से 11 लाख वह दे चुका है। बाकी की डिमांड की जा रही है।
नागौर कोतवाली के थानाधिकारी प्रशिक्षु आईपीएस मन रूपसिंह इन्दा ने हनी ट्रैप के आरोपियों को ट्रैप कर रूपए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला बाराणी की है, वहीं आरोपी मोहनराम महिया गोगेलाव का है।
आरोप है कि जिलाध्यक्ष को हनी ट्रैप में फंसाने वाली इस महिला ने दो शादियां कर रखी है। पहली शादी के कुछ माह फिर बिना तलाक अन्य युवक से विवाह रचाया, लेकिन उस पर गंभीर मुकदमा कर रखा है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह हनी ट्रैप कर युवकों से पैसे ऐंठता है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वहीं जिलाध्यक्ष से जुड़े इस हनी ट्रैप मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ आरोप प्रमाणित माना है।
RELATED ARTICLES
29 September 2026 01:00 PM