21 March 2020 09:37 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री मोदी के अभियान को सफल बनाने के लिए बीकानेर के बीजेपी पार्षद ने अलग ही तरीका अपनाया। वार्ड 57 से बीजेपी पार्षद प्रदीप उपाध्याय ने पूरे वार्ड को ढ़ोल नगाड़े बजाकर जागरुक किया। उन्होंने वार्ड वासियों से 22 मार्च को जनता कर्फ्यू को सफले बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर हर एक नागरिक सुबह सात से रात नौ बजे तक के समय में घर से बाहर नहीं निकलेगा तो संक्रमण का फैलाव नियंत्रित होगा। उपाध्याय ने सैनेटाइजर व मास्क के प्रयोग की भी अपील की। इस दौरान उनके साथ भवानी सिंह, मदन जाजड़ा, अमित सारस्वत, चंद्रमोहन जोशी आदि ने जनता कर्फ्यू के पालन के लिए समझाइश की।

" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen style="border: 4px solid #FACD43;">
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
02 August 2022 10:31 PM