31 January 2021 11:40 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सर्वोदय बस्ती स्थित बाड़े में लगी आग पर आखिरकार काबू पा लिया गया है। करीब ढ़ाई घंटे की मशक्कत से बुझाई गई इस आग में अनुमानित डेढ़ से दो लाख लीटर पानी बर्बाद करना पड़ा। आग लगने की सूचना मिलने के साथ तीव्र गति से पुलिस महकमा मौके पर पहुंच गया। सीओ डीवाईएसपी पवन भदौरिया, डीवाईएसपी धरम पूनिया, सीआई नयाशहर गोविंद सिंह चारण, उनि सुरेंद्र कुमार सहित भारी पुलिस ने मोर्चा संभाला। जानकारी के अनुसार आग रौद्र रूप धारण कर चुकी थी। घटनास्थल के पास में मदरसा है, जहां बच्चे मौजूद थे, वहीं इस पास मकान भी हैं। लेकिन पुलिस, पार्षद, आमजन सहित फायर ब्रिगेड की मदद से बड़ा हादसा टाल दिया गया। पवन भदौरिया के अनुसार फायर ब्रिगेड, एयरफोर्स की फायर ब्रिगेड, पुलिस के टैंकर मिलाकर करीब तीस गाडियां आग बुझाने में लगी। वहीं करीब 12-13 गाड़ी भरकर पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। आग से बिजली के तारों को नुकसान की आशंका देखते ही क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद करवा दी गई थी।
भदौरिया के अनुसार बाड़ा तीर खान का है। जहां लोहा, पीतल, बैटरी से लेकर हर प्रकार का कबाड़ रहता है। अगर पुलिस समय पर मोर्चा ना संभालती तो आग की लपटों में बस्ती भी आ सकती थी।
घटना की सूचना पर एसडीएम, एडीएम, नगर निगम आयुक्त सहित प्रशासनिक आधीकारी भी मौके पर पहुंचे।
उल्लेखनीय है कि इस पूरे अभियान में पार्षद पति सुरेंद्र डोटासरा, पार्षद मुजाहिदीन, सुभाष स्वामी, शाहरुख खान, रमजान, इंसाफ अली सहित लगभग संपूर्ण बस्ती का सहयोग रहा।



RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
07 February 2024 05:37 PM